कर्नलगंज गोंडा-अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष,वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्र पाठक का आसामयिक निधन,शोक की लहर

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार

दुःखद! अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष,वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्र पाठक का आसामयिक निधन,शोक की लहर

 4/22/2022 

करनैलगंज/गोण्डा - सादगी  व सरल व्यक्तित्व के धनी करनैलगंज तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेन्द्र पाठक 67 वर्ष का आज सुबह ह्र्दयगति रुक जाने से आसामयिक निधन हो गया, उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। वीरेन्द्र पाठक के 
करीबी वरिष्ठ पत्रकार अशोक शुक्ला ने बताया कि आज भोर में उनकी अचानक तवियत बिगड़ी और परिजन उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे लेकिन बाराबंकी पहुँचते पहुँचते उनका निधन हो गया। क्षेत्र के मसौलिया महराज पुरवा गांव निवासी वीरेन्द्र पाठक करनैलगंज तहसील में अधिवक्ता संघ के एक बार अध्यक्ष भी रहे हैं। वह बहुत ही खुश मिजाज व मिलनसार व्यक्ति थे अक्सर वह मुस्कुराते रहते थे,उनकी आवाज हमेशा हंसी मजाक के लहजो से ही निकली थी,लेकिन आज वह बुलन्द आवाज हमेशा हमेशा के लिये बंद हो गयी । उनके निधन की खबर से हरदिल दुःखी है। दुःख की इस घड़ी में अशोक शुक्ला, केडी सिंह एडवोकेट, धर्मेन्द्र मिश्रा एडवोकेट, महेश मिश्रा,लाल बाबू मिश्रा एडवोकेट, रघुवंशमणि पाण्डेय,कुंदन अवस्थी,भोलानाथ शुक्ला आर के सिंह सहित अन्य तमाम अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

إرسال تعليق

أحدث أقدم