कर्नलगंज गोंडा-नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं शुक्रवार को राज्यपाल को सम्बोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गुस्से का इजहार किया

जिला संवाददाता- वीरेन्द्र कुमार

करनैलगंज -गोण्डा-बीते 25 मई को विधानसभा की सदन में चल रही कार्यवाई के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को लेकर अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं शुक्रवार को राज्यपाल को सम्बोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर गुस्से का इजहार किया। दिये गये ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव द्वारा अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को दुत्कारने का आरोप लगाते हुये कहा है कि अखिलेश यादव की इस
 अपमानजनक शैली से करनैलगंज क्षेत्र के मौर्य समाज के साथ ही पिछड़ा वर्ग समाज अपने को अपमानित महसूस कर रहा है और समाज के लोगों में भारी रोष व्यायाप्त है। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सदन मे ही माफ़ी माँगनी की बात कही है। ज्ञापन देने वालो में संजय यज्ञसैनी, कन्हैयालाल वर्मा,रामकुमार मौर्य, आशीष सोनी, राकेश कुमार मौर्य,शिवकुमार मौर्य, अश्वनी मौर्य, नन्दन गौड़,बाल गोपाल मौर्य त्रिवेनी प्रसाद,अमरचंद,सत्य प्रकाश मौर्य, जितेंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने