कर्नलगंज गोंडा-स्थित "ब्राइट मेरिडियन पब्लिक स्कूल" में चौपाल लगाकर छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें मिशन शक्ति अभियान बारे में बताया गया

जिला संवाददाता- वीरेन्द्र कुमार-

करनैलगंज/गोण्डा-उत्तर प्रदेश शासन व पुलिस अधीक्षक जनपद गोंडा के निर्देशन में महिलाओं/ बालिकाओं एवं बच्चों के साथ हो रहे अपराधों (जैसे- छेड़छाड़, शोषण,दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा,बाल-श्रम,बाल-विवाह इत्यादि) की रोकथाम हेतु थाना कोतवाली करनैलगंज की मिशन शक्ति टीम ने प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सोनवार स्थित "ब्राइट मेरिडियन पब्लिक स्कूल" में चौपाल लगाकर छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों एवं महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों

(जैसे-  विमेन पावर लाइन- 1090, यूपी आपातकालीन सेवा- 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 1076,चाइल्ड लाइन-1098 स्वास्थ सेवा-102,एंबुलेंस सेवा- 108, तथा साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930) से अवगत
 कराकर जागरूक किया।इस मौके पर आरक्षी अभय प्रताप यादव आरक्षी ललित कुमार, महिला आरक्षी ज्योति राजभर व महिला आरक्षी सुमन तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

أحدث أقدم