करनैलगंज/गोण्डा- ड्यूटी से छुट्टी लेकर अपने घर आ रहे एक फौजी की करनैलगंज रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना शुक्रवार की सुबह की है। आर्मी में तैनात परसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगापुरवा गांव निवासी 25 वर्षीय महेश प्रताप सिंह पुत्र वासुदेव सिंह भोपाल से अपने घर आ रहे थे। शुक्रवार की भोर करनैलगंज रेलवे स्टेशन के समीप किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।