परसपुर के डिग्री कॉलेज में पढ़ने गयी 19 वर्षीय छात्रा छुट्टी होने के बाद भी घर वापस नहीं आयी। वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी।

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार

परसपुर गोण्डा।। परसपुर के डिग्री कॉलेज में पढ़ने गयी 19 वर्षीय छात्रा छुट्टी होने के बाद भी घर वापस नहीं आयी। वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी। परिजनों ने छात्रा के घर वापस न पहुँचने पर आस पड़ोस व नाते रिस्तेदारों में काफी खोजबीन किया किन्तु उसका कहीं पर कौई भी पता नहीं चल सका। पीड़ित परिजनों ने थाने पर इसकी तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित परिजन के 
तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार परसपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा 20 जुलाई को परसपुर कस्बा स्थित महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय में पढ़ने के लिए घर से गयी तथा छुट्टी होने के बाद वह घर वापस नही आने पर उसके परिजनों ने काफी खोजबीन किया। किन्तु उसका कहीं कोई पता नहीं मिल पाया है। इस बाबत परसपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक समशेर बहादुर सिंह का कहना है कि पीड़ित के तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी है और छात्रा की तलाश की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने