कर्नलगंज गोंडा -कूड़े के दुर्गंध से मोहल्ला वासियों का जीना मुहाल

रिपोर्ट - परमजीत सिंह


कर्नलगंज गोंडा एक तरफ सरकार स्वच्छ भारत मिशन चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है वहीं दूसरी तरफ कर्नलगंज में व्याप्त गंदगी का अंबार सरकार के प्रयासों की हवा निकाल रहा है नगर के मोहल्ला गाड़ी बाजार में जलभराव के साथ गंदगी की भरमार है जिससे दुर्गंध से मोहल्ला वासियों
 का जीना मुहाल है जबकि नगर के कुछ स्थानों पर लिखा है कि मुस्कुराइए कि आप करनैलगंज में है अब भीषण गंदगी की दुर्गंध से लोग मुस्कुराना भूल चुके हैं बल्कि गंदगी से उत्पन्न होने वाली बीमारियों के खतरे से बचने का प्रयास कर रहे हैं पुलिस चौकी पर कार्यरत कुछ पुलिसकर्मी मैरिज हॉल में रहकर समय बिता रहे हैं इसी के पास मंदिर भी है जिसमें श्रद्धालु पूजन अर्चन करने आते हैं मगर वहां फैली गंदगी व उससे दुर्गंध से सभी के सामने समस्या उत्पन्न है नवाब की अवर अभियंता पूजा शुक्ला ने बताया कि नगर के कुछ स्थानों पर कूड़ा एकत्र करके सुबह उसे हटाया जाता है इस बीच तो कूड़े का ढेर होना स्वभाविक है फिर हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है



                  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने