कर्नलगंज गोंडा-शुक्रवार को आयुर्वेदिक हेल्थ केयर क्लीनिक का उद्घाटन किया गया

रिपोर्ट -वीरेन्द्र कुमार के साथ मैनुद्दीन की रिपोर्ट

कर्नलगंज। गोंडा मुख्यालय स्थित कस्बा कर्नलगंज  के सकसौरा के समीप शुक्रवार को आयुर्वेदिक हेल्थ केयर क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। क्लीनिक का उद्धाटन  चेयरमैन प्रतिनिधि  , संचालक डॉ अजय कुमार ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि  ने कहा कि अब इलाज कराने के लिए ग्रामीणों इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। अब कस्बा कर्नलगंज में भी अच्छे चिकित्सक से ग्रामीणों का इलाज होगा। उन्होंने कहा कि डॉ अजय कुमार  सिंह बहुत ही जानकार चिकित्सक हैं। संचालक डॉ अजय कुमार सिंह  ने बताया कि मरीजों का सेवा करना ही उनका कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि
 लकवा, पोलियो, साइटिका, फरका,मिर्गी, पुराने से पुराने दर्द सहित अन्य बीमारियों का इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां पर जांच की भी सुविधा है। लोगों को जांच के लिए उधर इधर उधर नहीं जाना पड़ेगा।
 मौके पर मैनुद्दीन अंसारी ,दीपक तिवारी नमो नमो मोर्चा, रामसनेही , पवन कुमार तिवारी ,मंजुर अहमद अंसारी, वैद्य पियूष कुमार पुरवार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

إرسال تعليق

أحدث أقدم