रिपोर्ट – वीरेन्द्र कुमार
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल
जिला अस्पताल किया गया रेफर
कर्नलगंज, गोण्डा। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास की है। ग्राम सोनवार निवासी नंदन पाण्डेय उम्र करीब 25 वर्ष अपनी 24 वर्षीय पत्नी पिंकी के साथ बाइक पर सवार होकर कर्नलगंज जा रहे थे। अभी वह पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे ही थे कि एक ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उनकी
बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों ने पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया
कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है।