कर्नलगंज गोंडा-आदर्श रामलीला कमेटी की बैठक संपन्न , सोनवार धाम

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार

कर्नलगंज गोंडा। सोमवार को सोनवार धाम बालाजी मंदिर प्रांगण में आदर्श रामलीला कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता महंथ बृजमोहन पांडेय ने व संचालन अतुल शुक्ल ने किया। सबसे पहले कमेटी के आय व्यय का व्यौरा प्रस्तुत किया गया। सुचारू रूप से रामलीला मंचन सम्पन्न कराने के लिये पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें डॉ. अनिल
 कुमार शुक्ल को अध्यक्ष, विनोद पांडेय को उपाध्यक्ष, बृजमोहन पांडेय को कोषाध्यक्ष, शिव कुमार रामायणी को महामंत्री, .डॉ ओम प्रकाश दूबे को लीला संचालक चयनित किया गया। अतुल शुक्ल ने बताया कि 5 फरवरी को रामायण पूजा के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। मनीष तिवारी, राहुल तिवारी, हनुमंतलाल, रणविजय, अनुकूल शुक्ला, मोहित शुक्ल सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने