रिपोर्ट - न्यूज़ एजेंसी
हाई कोर्ट के आदेश को नहीं मानती परसपुर थाना की पुलिस
करनैलगंज गोंडा । परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी शाहपुर के चंद कदम दूरी पर दबंग के द्वारा किया जा रहा है अवैध निर्माण जबकि प्रार्थी जगपाल सिंह पुत्र
भगौती निवासी रेक्सडिया थाना परसपुर के द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों से लेकर स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत किया है कि गाटा संख्या 189 का खातेदार है जिसका विवाद दीवानी न्यायालय में स्थगन आदेश भी पारित है इसके बावजूद विपक्षी
कुसुमलता पत्नी महेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी अराजी गाटा संख्या 188 ग्राम शाहपुर के बारे में स्थगन आदेश पारित कराया गया दोनों स्थगन आदेशों के बावजूद विपक्षी न्यायालय के आदेशों को न मानते हुए मौके पर निर्माण कर करवा रहे हैं जबकि प्रार्थी ने दीवानी न्यायालय के बाद हाई कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया और वहां से भी स्थगन आदेश दिया गया है वही प्रार्थी ने बताया कि हाई कोर्ट के द्वारा जो स्थगन आदेश दिया गया है उसकी कॉपी स्थानीय पुलिस को भी दिया गया है लेकिन पुलिस राजनीतिक दबाव के कारण विपक्षी के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है और विपक्षी हमारी जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण कर रहे हैं।