रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार
गड़रियन पुरवा के पास एक ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति के साथ दोनों मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ई-रिक्शा से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों मासूमों को मृत घोषित कर दिया वहीं हादसे से आहत पति पत्नी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीएचसी पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाई में जुट गई। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि घटना संज्ञान में है विधिक कार्रवाई की जा रही है।