ब्यूरो रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार
Mo -9621040845
कंबल पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे
करनैलगंज,गोण्डा – करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय में हुआ , जिसमें मुख्य अतिथि कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह रहे । उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन युवा समाजसेवी राहुल सिंह निवासी आटा बैसन पुरवा द्वारा किया गया
कड़ाके की ठंड के मौसम में कंबल पा कर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे, लोगों का कहना था इससे सर्दी में बचने में सहायता मिलेगी दूर-दराज क्षेत्रो से आये ग्रामीणों के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी, भीड़ के बढ़ते दबाव को देखकर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण को स्थिति संभालनी पड़ी उन्होंने मंच से माइक की जरीये भीड़ से अनुशासन में रहने की अपील की तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई
जानिए कौन हैं राहुल सिंह
स्थानीय तहसील क्षेत्र के परसपुर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत आंटा बैसन पुरवा गांव निवासी कल्पनाथ सिंह के बेटे राहुल एक सामान्य परिवार से हैं। अपने तीन भाईयों में मझले व होनहार व्यक्तित्व के धनी राहुल सिंह ने अपनी काबिलियत व दिनों रात के अथक परिश्रम की बदौलत कम उम्र में कामयाबी की जिस सीढ़ी को छुआ वह आज सबके सामने है। उनके मुताबिक वह मुख्य रूप से रियल स्टेट के कारोबारी हैं ।
अयोध्या श्री हनुमान गढ़ी के महंत बाबा श्री बलराम दास उनके धार्मिक गुरु तो पूर्वांचल के बाहुबली सांसद व शेरे अवध नाम से विख्यात बृजभूषण शरण सिंह उनके राजनीतिक गुरु हैं। क्षेत्र में जगह- से जगह लगी उनकी होल्डिंग्स बता रही हैं कि शेरे अवध का उन्हें विशेष वरदहस्त प्राप्त है। फिलहाल राहुल सिंह और उनके युवा समर्थक इस भव्य आयोजन को समाज सेवा की संज्ञा दे रहे हैं, फिर भी आज के इस आयोजन ने कड़ाके की ठंड में चर्चाओं का बाजार गर्म कर राजनीतिक गर्मी को बढ़ा दिया है। इस दौरान केक काटकर पूर्व सांसद का उत्साह पूर्वक जन्मदिन मनाया गया ।
युवा और चर्चित समाजसेवी राहुल सिंह ने बस इतना कहा कि "आए हो निभाने को जब किरदार जमीं पर। कुछ ऐसा कर चलो कि जमाना मिशाल दे।। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता अकबाल बहादुर तिवारी, राम मनोहर तिवारी, अकोहरी प्रधान टी के सिंह,त्रिलोकी सिंह,सीपी सिंह,अमन सिंह,पुनीत सिंह, अशोक सिंह, शिवम सिंह, डा.परमेश्वर सिंह, अजय सिंह बाराबंकी,, रवि प्रताप सिंह बाराबंकी, रमन सिंह, ऋषभ सिंह, अंकित सिंह प्रधान, भूपेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य, राजेश सिंह आटा, पराग दुबे, सत्यम सिंह, सूबेदार निषाद, सागर वर्मा, संजय वर्मा, अनिल निषाद,विनोद सिंह, गुड्डू सिंह, दीपू निषाद, असलम, फिरोज अली,आजाद खान,आजाद सिंह, गजेन्द्र विनय पांडेय सहित तमाम लोग रहे।
Tags
उत्तर प्रदेश