करनैलगंज गोंडा- सरल स्वभाव के धनी एवं व्यवहारिक नगर कर्नलगंज के रहने वाले नीरज सिंह का हार्ट अटैक से निधन क्षेत्र में शोक की लहर


करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा करनैलगंज के गाड़ी बाजार निवासी नीरज सिंह उम्र करीब 40 वर्ष की हार्ट अटैक पड़ने से असामयिक निधन हो गया, उनके निधन की खबर से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई तथा उनके गाड़ी बाजार स्थित आवास पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । बेहद मिलनसार और हंसमुख मिजाज के धनी नीरज सिंह की अभी कुछ ही देर पहले अचानक तबियत बिगड़ी और
 अस्पताल पहुंचते पहुंचते उनका निधन हो गया। दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को ढाढस के लिए सैकड़ों लोग उनके आवास पहुंच गए। नीरज सिंह का परिवार मूल रूप से करनैलगंज ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत कुतुबपुर के निवासी है, जो लम्बे अरसे से करनैलगंज गाड़ी बाजार स्थित आवास पर रह रहे थे। नीरज के आकस्मिक निधन से आज हरदिल आहत और दुखी है।

إرسال تعليق

أحدث أقدم