कर्नलगंज गोंडा। आगामी कजरी तीज त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क डीएम ने किया सरयू घाट का निरीक्षण

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार/


गोंडा। आगामी कजरी तीज त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मंगलवार को अधिकारियों की टीम के साथ सरयू घाट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ यात्रियों के लिए जल भरने की व्यवस्थाएं देखीं और मौके पर एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमों को तैनात करने के निर्देश दिए। सुरक्षा के मद्देनज़र घाट पर बैरिकेडिंग के भी आदेश दिए गए।
शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सख्त निर्देश
निरीक्षण के अगले चरण में डीएम एशिया की सबसे ऊंची शिवलिंग वाले बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर और पौराणिक दुखहरनाथ मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर प्रबंधन से तैयारियों की जानकारी ली और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी के निर्देश दिए।
सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए गए निर्देश
लोक निर्माण विभाग को मंदिरों व प्रमुख रास्तों की मरम्मत के निर्देश दिए गए, वहीं बिजली विभाग को खुले ट्रांसफॉर्मर और लटकते तारों को तत्काल ठीक करने के आदेश मिले। जिला पंचायत राज अधिकारी को साफ-सफाई की जिम्मेदारी दी गई और स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
डीएम प्रियंका निरंजन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी तैयारियां समय से पूर्व पूरी करने का निर्देश दिया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

إرسال تعليق

أحدث أقدم