करनैलगंज गोंडा- रामलीला महोत्सव के पांचवा दिन बुधवार रात में स्थानीय कलाकारों ने धनुष यज्ञ की लीला का मंचन हुआ

जिला संवाददाता - वीरेन्द्र कुमार

Mo /9455637419

करनैलगंज गोंडा- रामलीला महोत्सव के पांचवा दिन बुधवार रात में स्थानीय कलाकारों ने  धनुष यज्ञ की लीला का मंचन हुआ। राजा जनक के स्वयंवर में राम ने शिव धनुष को तोड़कर सभी को चौंका दिया। ऋषि परशुराम के आगमन से स्थिति तनावपूर्ण हो गई, लेकिन राम ने उन्हें समझाया। अंत में, राजा...

राजा जनक ने प्रतिज्ञा पूरी न होता देख विलाप किया
  धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। स्वयंवर में कई दूर दूर के राजा पहुंचे, लेकिन शिव धनुष को हिला भी न सके। राजा जनक ने प्रतिज्ञा पूरी न होता देख विलाप किया। लेकिन विश्वामित्र की आज्ञा पाकर राम ने धनुष को उठा कर दो टुकड़ों में खंडित कर दिया। धनुष टूटने की आवाज सुन ऋषि
 परशुराम राजमहल में पहुंचे और उनका क्रोध देख सारे राजा भाग खड़े होते हैं। लक्ष्मण और परशुराम के बीच देर तक
 संवाद होता है। तब राम परशुराम से कहते हैं कि सब तरह से हम आपसे हारे हैं। आप अपराध को क्षमा कीजिये, वह धनुष पुराना था छूते ही टूट गया। परशुराम का सन्देह दूर हो जाता

 है। राजा जनक नगर और मंडप आदि सजाने का आदेश देते हैं।
 इस अवसर पर अध्यक्ष श्री अंकुर पांडे, दिनेश मिश्रा कोटेदार ,रमेश पांडे पत्रकार ,महेश पांडे "सचिन    अतुल कुमार पांडे , दिवाकर पांडे "गुलशन पांडे , सर्वेश पांडे, प्रमोद बाथम, प्रदीप ओझा , दिलीप ओझा ,अविनाश पांडे ,राहुल पांडे , कुलदीप पांडे सेंट्रल बैंक बीसी संचालक, दद्दन तिवारी सकरौरा ग्रामीण प्रत्याशी , राहुल पांडे, शिव शंकर, अंकित पांडे ,विष्णु कुमार,UPPCL ,लल्लू तिवारी, रजत ओझा मनोज यादव प्रधान प्रत्याशी दीप कमल पांडे, संदीप कुमार, अंकित लल्लन  पुजारी  धर्मेंद्र पाल, बड़कऊ पूर्व बीडीसी प्रत्याशी सोनवार, आदि
, सहित सैकड़ों लोगों ने धनुष यज्ञ का आनंद लिया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने