जिला संवाददाता - वीरेन्द्र कुमार
/ 9621040845
करनैलगंज,गोंडा -
जिला पंचायत प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क, जनता से मांगा समर्थन
करनैलगंज (गोंडा)। आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज हो गई है। कचनापुर, पांडे चौरा, लालेमऊ सहित आसपास के ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य पद के द्वितीय क्षेत्र से प्रत्याशी अजय सिंह ने अपने समर्थकों के साथ व्यापक जनसंपर्क किया।
उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन की अपील की। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अजय सिंह ने कहा कि जनता का भरोसा और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। अगर जनता ने अवसर दिया तो क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
इस मौके पर उनके साथ कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। क्षेत्र में उनके जनसंपर्क अभियान की चर्चा पूरे इलाके में बनी हुई है।
Tags
उत्तर प्रदेश