अयोध्या यूपी - आज रामनगरी अयोध्या में दिव्य प्रकाश उत्सव

ब्यूरो रिपोर्ट V K इंडिया लाइव अयोध्या

अयोध्या, यूपी।
रामनगरी अयोध्या आज दिव्य प्रकाश और भक्ति के महासागर में डूबी हुई है। दीपोत्सव 2025 के अवसर पर भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के भव्य आगमन के साथ पूरा अयोध्या नगरी “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं भगवान राम और माता सीता का राज्याभिषेक कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया।



सरयू तट पर आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन में लाखों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। घाटों पर दीपों की लाखों कतारें जलाकर अयोध्या को फिर से त्रेता युग की तरह आलोकित कर दिया गया। पूरा वातावरण भक्ति, उत्साह और संस्कृति के रंगों में रंग गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि — “यह दीपोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, मर्यादा और आदर्शों का प्रतीक है। भगवान राम के आदर्श आज भी हमारे जीवन का पथप्रदर्शन करते हैं।”

राम, सीता और लक्ष्मण का स्वागत पुष्पवर्षा और भव्य झांकी के साथ किया गया। भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक दृश्य इतना दिव्य था कि उपस्थित श्रद्धालु ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए भावविभोर हो उठे।

दीपोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति हुई, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने रामायण की झलकियों को मंचित किया। सरयू घाट पर आतिशबाजी ने दीपों की रौशनी को और अधिक अद्भुत बना दिया।

अयोध्या की गलियों से लेकर मंदिरों तक हर कोना आज स्वर्णिम रोशनी में नहाया हुआ है। श्रद्धालु दीप प्रज्वलित कर भगवान राम के स्वागत में दीपोत्सव का हिस्सा बन रहे हैं।

إرسال تعليق

أحدث أقدم