करनैलगंज गोंडा -कैलाश बाग दुर्गा पूजा समिति में नई व्यवस्था, अध्यक्ष पद खत्म कर पांच पंच प्रमुखों को सौंपी महोत्सव की कमान

जिला संवाददाता - वीरेंद्र कुमार

करनैलगंज। श्री दुर्गा पूजा जागरण समिति कैलाश बाग ने इस बार नवरात्रि महोत्सव को लेकर नई और अनूठी पहल की है। समिति ने अध्यक्ष पद समेत बड़े-छोटे पदों की पारंपरिक व्यवस्था को समाप्त करते हुए सामूहिक नेतृत्व व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। अब दुर्गा पूजा महोत्सव की अगुवाई किसी एक अध्यक्ष के बजाय पांच पंच प्रमुखों की टीम करेगी। समिति के इस फैसले को समानता, सामूहिकता और संगठनात्मक एकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बीती सोमवार शाम श्री बालाजी शक्ति धाम मंदिर परिसर में आयोजित समिति की वार्षिक बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जोगिंदर सिंह जानी ने की। वक्ताओं ने कहा कि मां दुर्गा की सेवा में पद से अधिक समर्पण, सहयोग और आपसी तालमेल का महत्व है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए सामूहिक नेतृत्व की व्यवस्था अपनाई गई है।
समिति के अंतर्गत युवा भक्ति संघ, मातृशक्ति महिला मंडल और दुर्गा पूजा कैलाश बाग मुख्य समिति कार्यरत रहेंगी। युवा भक्ति संघ को मूर्ति स्थापना, पंडाल निर्माण, सजावट, लाइटिंग और डेकोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है। मातृशक्ति महिला मंडल 11 अक्टूबर को गायत्री मंदिर सकरौरा से कैलाश बाग तक निकलने वाली भव्य कलश यात्रा का आयोजन करेगा। मुख्य समिति पूरे आयोजन की निगरानी और समन्वय करेगी।
*पांच पंच प्रमुखों को मिली कमान*

दुर्गा पूजा कैलाश बाग मुख्य समिति के पंच प्रमुख के रूप में ज्ञान प्रकाश मिश्रा ज्ञानू पत्रकार, संदीप मिश्रा, शिव गोपाल मिश्रा, रितेश गुप्ता पत्रकार और शिव नारायण भट्ट शिवा चुने गए। एडवोकेट राजू मोदनवाल को महामंत्री तथा मनोज यज्ञसैनी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।युवा भक्ति संघ के पंच प्रमुख अश्मित वैश्य, दिव्यांश रस्तोगी, हर्ष मिश्रा, प्रतीक गुप्ता और मोहित गुप्ता बनाए गए। विनीत पाण्डेय को महामंत्री तथा आजाद सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं मातृशक्ति महिला मंडल की पंच प्रमुख जूली सोनी, रजनी सुल्तानिया, गायत्री गोस्वामी, अनीता गुप्ता और बीनू मोदनवाल बनाई गईं।बैठक में राघवेंद्र शुक्ला, गणेश प्रसाद वैश्य, राधा मोहन वैश्य, जितेंद्र पटवा, ओपी तिवारी, नितेश गुप्ता, कुंदन मोदनवाल, पवन मोदनवाल, अमित कौशल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिला मंडल की ओर से रेखा सोनी, पूनम सोनी, गुनगुन सोनी समेत कई महिलाओं ने सहभागिता की।

إرسال تعليق

أحدث أقدم