गोँडा-प्रदेश के 13 जिलों में नए सरकारी मेडिकल कालेज खोले जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है


रिपोर्ट /वीरेन्द्र कुमार


प्रदेश के 13 जिलों में नए सरकारी मेडिकल कालेज खोले जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। ये नए मेडिकल कालेज प्रदेश के कानपुर देहात, चन्दौली, लखीमपुर खीरी, बुलन्दशहर, सोनभद्र (एडी), पीलीभीत, औरैया, ललितपुर, कुशीनगर, गोण्डा, सुल्तानपुर, बिजनौर तथा कौशाम्बी में खोले जाएंगे। कैबिनेट ने यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कालेज की स्थापना करने के संकल्प के तहत किया है। 

यह राजकीय मेडिकल कालेज केंद्र सहायतित योजना एस्टैबलिस्मेंट ऑफ न्यू मेडिकल कालेज एटैच्ड विथ एक्जीस्टिंग डिस्ट्रिक्ट या रेफरल हास्पिटल्स (फेज-3) के तहत जिला चिकित्सालयों अथवा रेफरल अस्पतालों को उच्चीकृत कर स्थापित किए जाएंगे। केन्द्र सहायतित इस योजना के तहत राजकीय मेडिकल कालेजों की स्थापना के लिए 14 जिलों कानपुर देहात, चन्दौली, लखीमपुरखीरी, बुलन्दशहर, सोनभद्र (एडी), पीलीभीत, औरैया, ललितपुर, कुशीनगर, 

गोण्डा, सुल्तानपुर, बिजनौर, कौशाम्बी एवं अमेठी का चयन किया गया है।

 कैबिनेट ने चयनित सभी 13 जिलों के मेडिकल कालेजों के प्रायोजना की निर्माण लागत तथा उसमें प्राविधानित उच्च विशिष्टियों के प्रयोग के प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर दिया है। केन्द्र सहायतित योजना के तहत 14 जिलों में से एक जिला अमेठी के बारे में अगली कैबिनेट में विचार किया जाएगा। वहीं बाकी के कमोबेश सभी चयनित जिलों में मेडिकल कालेज के लिए उसकी जरूरत के अनुसार भूमि भी उपलब्ध हो गई है। और वह भूमि सम्बन्धित मेडिकल कालेजों के नाम दर्ज भी हो गई है। 

إرسال تعليق

أحدث أقدم