रिपोर्ट // वीरेन्द्र कुमार
करनैलगंज गोंडा - चोरी का एक ट्रैक्टर एक ट्राला व एक मोटरसाइकिल चोरी का 4 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।जिसमें एक व्यक्ति अज्ञात है।नामजद दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली एक व्यक्ति चोरी का ट्रैक्टर लेकर उसे बेचने के कर्नलगंज हुजूरपुर मार्ग पर बहराइच की तरफ से लिए आ रहा है।कर्नलगंज हुजूरपुरमार्ग पर ग्राम दत्तनगर मोड़ के पास कोतवाल संतोष कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए उन्हें कुछ समय बाद एक ट्रैक्टर ट्राली सहित आता हुआ दिखाई पड़ा जिसे रोकने पर उस पर बैठे व्यक्ति भागने लगे,जिन्हें दौड़ कर पकड़ा गया।पकड़े
गए व्यक्ति ने अपना नाम योगेश राजपूत पुत्र हनुमंत लाल राजपूत निवासी ग्राम धौराहरा उम्र करीब 20 वर्ष और दूसरे ने अपना नाम विपिन सिंह पुत्र प्रवेश सिंह निवासी कुर्था निवासी थाना कर्नलगंज बताया।योगेश के पास तलाशी के दौरान एक 315 बोर का देशी तमंचा बरामद हुआ।उसने बताया की ट्रैक्टर ट्राली व मोटरसाइकिल चोरी की घटना को कबूल किया।उसने बताया कि वाहनों की चोरी के लिए उनके दो अन्य साथी सूरज और पंडित शामिल हैं।सूरज पुत्र बालिस्टर सिंह निवासी मदनी हॉस्पिटल कैसरगंज जिला बहराइच उसका दूसरा साथी पंडित इन दोनों ने 10 मार्च को ट्रैक्टर चालक के लघु शंका करते समय मैथारा गांव जनपद बहराइच से ट्रैक्टर को चोरी कर लिया।उसके बाद जरवल रोड के पास सड़क के किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को भी चोरी कर ली दोनों ही वाहनों को अलग-अलग छुपा कर रखकर विपिन के माध्यम से ग्राहक की तलाश की जाने लगी।आज भी लोग उसे बेचने के लिए आ रहे और तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ दिया ।कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विपिन और योगेश को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है घटना का राजफाश करने वाली टीम ने कोतवाल संतोष कुमार सिंह उपनिरीक्षक शिवशरण गौड उपनिरीक्षक आदित्य गौरव सहित कोतवाली के पुलिस कर्मी शामिल रहे।