मुज़ेहना - गोंडा इस गौ शाला की ये कोई नई बात नही आश्रय केंद्र का संचालन करने वालों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही

    रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार



मुज़ेहना  - गोंडा

कोरोना कर्फ्यू के बीच गौ शालाओं में गायों की देखभाल को ले कर संचालन समिति की संवेदन हीनता अपने चरम पर है।

मुज़ेहना ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रुद्रगढ़ नौसी स्थित मॉडल गौ आश्रय केंद्र में दर्जनों मृत मवेशियों के शव खुले में पड़े मिले 

पचासों की संख्या में गायों की मौत और केंद्र में उनके बिखरे पड़े शवों की जानकारी मिलने पर  विश्व हिन्दू महासंघ की जिलाध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव अपनी पूरी टीम के साथ आश्रय केंद्र पहुंच गयी जहां उन्होंने तड़पती गायों की दशा देख कर चिकित्साधिकारी मनोज कुमार वर्मा से सवाल जबाब किया तथा इतनी भारी संख्या में पशुओं की मौत का कारण जानना चाहा इस पर चिकित्साधिकारी निरुत्तर हुए रेखा श्रीवास्तव ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है।

इस गौ शाला की ये कोई नई बात नही है इससे पहले भी अनगिनत पशुओं की यहां मौत हो चुकी है संचालन समिति की संवेदन हीनता की शिकायते होती रही हैं  किन्तु आज तक कब्रगाह बन चुके इस आश्रय केंद्र का संचालन करने वालों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही की गयी है जिससे यह प्रतीत होता है मानों सरकार ने देश से गायों को खत्म करने के आश्रय केंद्रों का निर्माण कराया तथा उसके संचालन की जिम्मेदारी गौ हत्यारों को दे दी गयी है। 

जिसका परिणाम है की बार बार इस आश्रय केंद्र से दिल दहला देने वाले दृश्यों को देखने के बावजूद जनपद के अधिकारी हर बार अपनी आँखें मूँद लेते हैं।

إرسال تعليق

أحدث أقدم