रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार पुलिस ने भेजवाया अस्पताल,रास्ते मे एक की मौत
कर्नलगंज (गोण्डा)। कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के थाना परसपुर के पसका पुलिस चौकी अन्तर्गत सड़क पर जा रहे एक भैंसे से टकराकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर पहुँची
पसका पुलिस द्वारा आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया गया,परन्तु रास्ते मे एक की मौत हो गयी। घटना बीती रात्रि की बतायी जा रही है। थाना परसपुर पसका चौकी क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम नंदौर बहती पुरवा के पास बाईक सवार तीन लोग रामकुमार तिवारी पुत्र वीरेंद्र तिवारी निवासी ग्राम सकरौर चौबेपुरवा उम्र करीब 35 वर्ष, मोनू पांडेय पुत्र अयोध्या कुमार पांडेय निवासी ग्राम सकरौर पांडेयपुरवा उम्र करीब 24 वर्ष,बृजबिहारी पांडेय पुत्र कमलेश पांडेय निवासी ग्राम दुराैनी थाना परसपुर बाइक से जा रहे थे इसी दौरान सड़क पर अचानक भैंसें के आ जाने के वजह से उससे टकराकर तीनों गंभीर रूप से चोटहिल हो गये। जिसकी सूचना पाकर चौकी प्रभारी पसका रणजीत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये तथा घायलों को प्राइवेट वाहन से उपचार हेतु अस्पताल भेजवाया तथा घायलों के परिजनों को भी सूचना दी गयी। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए पसका चौकी प्रभारी रणजीत यादव ने बताया कि दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल रामकुमार की अस्पताल पहुँचते पहुंचते मौत हो गयी।