कर्नलगंज गोंडा - सीएचसी कर्नलगंज में कोविड वैक्सीनेशन में अव्यवस्था हावी, लाभार्थियों और पुलिस में हुआ नोकझोंक

   रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार

कर्नलगंज (गोण्डा) । तहसील मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार से शुरू हुए 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के कोविड वैक्सीनेशन में सीएचसी कर्नलगंज में अव्यवस्थायें हावी रही। वहीं मौके पर तैनात पुलिसकर्मी भी निष्क्रिय दिखाई पड़े।   
                                                  विदित हो कि गोण्डा जनपद में सोमवार से 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन प्रारम्भ किया गया है। अपना रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोग सोमवार की सुबह से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कर्नलगंज पहुंच गये थे लेकिन वहां पर व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं दिखाई पड़ी। लगभग ग्यारह बजे वैक्सीनेशन प्रारम्भ हुआ और लोगों की धक्का-मुक्की भी हुई। सैकड़ों लोगों की भीड़ आपस में एक दूसरे से धक्का मुक्की कर रही थी और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर उसी भीड़ का हिस्सा बने हुए थे। भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का तो कोई मतलब ही नहीं रह गया था,अनेकों लोग बगैर मास्क के भी मौजूद थे। पुलिस कर्मी न तो ऐसे लोगों को देख रहे थे न ही लाइन आदि सुचारु रूप से लगवाकर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे थे जबकि दूसरी ओर सीएचसी के कर्मचारियों के उधर आने जाने पर उनसे अभद्रता अवश्य कर रहे थे। वैक्सीनेशन के दौरान कई बार हंगामा भी हुआ और अफरा तफरी भी मची लेकिन वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर इसका कोई प्रभाव नही पड़ा। इस संबंध में सीएचसी के अधीक्षक डॉ० सुरेश चंद्रा ने बताया कि कुछ लोग बगैर रजिस्ट्रेशन कराये वैक्सीनेशन कराने के लिए आ गये थे जिससे कुछ अव्यवस्थायें हुईं। जिन्हें बाद में उन्हें समझा-बुझाकर वापस कर दिया गया। फिलहाल सीएचसी पर उक्त अव्यवस्था, निरंकुश कार्यप्रणाली ने जिम्मेदार लोगों और अस्पताल प्रशासन की कलई खोल दी है l

إرسال تعليق

أحدث أقدم