गोण्डा - बुधवार को ग्राम न्यायालय के विरोध में आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओ द्वारा नगर कोतवाल के साथ हाथापाई करना भारी पड़ गया,मामले में केश दर्ज कर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। बता दें कि कल बुधवार को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में
अधिवक्ताओं द्वारा गोंडा लखनऊ मार्ग अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया था जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उक्त मामले में थाना को0नगर में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस वैधानिक कार्यवाही में जुट गई है