कर्नलगंज गोंडा-समुद्र पर सेतु बांध कर श्री राम ने लंका पर की चढ़ाई

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार

गोंडा यूपी समुद्र पर सेतु बांध कर श्री राम ने लंका पर की चढ़ाई

करनैलगंज गोंडा-  नगर के गुड़ाही बाजार स्थित श्री रामलीला कमेटी के तत्वाधान में प्रभु श्री राम की लीला का मंचन बड़े ही नवीन ढंग से स्थानीय कलाकारों के
 द्वारा किया जा रहा है उसी क्रम में 19 वे दिन कलाकारों के द्वारा, विभीषण शरणागत, रामेश्वरम पूजन, सेतुबंधु रामेश्वरम , की लीला श्री रामलीला मैदान में किया गया
 जिसमें कलाकारों के द्वारा दिखाया गया कि अधिवेशन भगवान श्री राम की शरण में आ पहुंचते हैं उधर लंका पर चढ़ाई के लिए जब वानर सेना के समक्ष समुद्र सबसे
 बड़ी चुनौती बना हुआ है तब प्रभु श्री राम ने समुद्र से रास्ता मांगने के लिए 3 दिन तक विनय एवं प्रार्थना किया समुद्र नहीं माना जिससे क्रोधित होकर भगवान राम ने समुद्र को सुखाने के लिए अपनी धनुष उठाते हैं और सभी समुद्र प्रगट हो जाता है भगवान राम से क्षमा मांगते हुए उन्होंने नल और नील के हाथों समुद्र पर पुल बांधने की सलाह देते हैं 
जिसके बाद बंदर सेना ने पत्थरों पर राम नाम लिखकर समुद्र में फेंकते हैं और पत्थर पानी पर तैरने लगते हैं इस तरह से समुद्र पर पुल बन जाता है जिसके बाद रामेश्वरम में भगवान शिव के मंदिर की स्थापना तक की लीला कलाकारों के द्वारा दिखाई गई जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए ।



إرسال تعليق

أحدث أقدم