प्रतापगढ़ यूपी-एस टी एफ प्रयागराज को मिली बड़ी सफलता,50 हजार का इनामियाँ गिरफ्तार


रिपोर्ट - डॉक्टर आर आर पांडे के साथ केके गुप्ता की रिपोर्ट

एस टी एफ प्रयागराज को मिली बड़ी सफलता,50 हजार का इनामियाँ गिरफ्तार

मुंडा गैंग की कमर तोड़ चार आरोपियों को एसटीएफ ने भेजा जेल
जेठवारा पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल। सबको जेठवारा इलाके से किया गिरफ्तार
*एक भी गिरफ्तारी नहीं कर पाई जेठवारा पुलिस*
प्रतापगढ़
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जेठवारा थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर वकील उर्फ मुंडा व उसके गुर्गों ने दिनदहाड़े वहीद उर्फ कंन्डा की गोली मारकर हत्या कर दी थी उसी घटना का एक आरोपी 50 हज़ार का इनामियाँ अय्यूब पुत्र सर्फराज निवासी फ़ूलपुर एस टी एफ यूनिट प्रयागराज के हत्थे चढ़ा। एसटीएफ सीओ नवेन्दु कुमार के निर्देशन में उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह,  मुख्य आरक्षी दिलीप तिवारी , अश्वनी सिंह , आरक्षी हबीब सिद्दीकी , पंकज तिवारी , चालक रविकांत सिंह चालक की टीम ने आरोपी को मुख़बिर की सूचना पर घेराबन्दी करके
 नौतोरवा सिंधौर मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 315 बोर तंमचा व 2 ज़िंदा कारतूस हुआ बरामद। बताते चले कि वहीद हत्याकांड के चार आरोपियों को एसटीएफ प्रयागराज ने गिरफ्तार किया है। इन चारों को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। एक आरोपी साबिर पुत्र हामिद अभी भी फरार चल रहा है।

إرسال تعليق

أحدث أقدم