बहराइच यूपी-रू. 9943.75 लाख लागत की 45 परियोजनाओं का उप मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

कमला देवी गुप्ता के साथ आशा पाठक की रिपोर्ट बहराइच

रू. 9943.75 लाख लागत की 45 परियोजनाओं का उप मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण
रू. 9338.67 लाख लागत की 83 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

बहराइच  श्री गुल्लाबीर देवी मन्दिर बहराइच में आयोजित कार्यक्रम में मा. उप मुख्यमंत्री उ.प्र. श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा लोक निर्माण विभाग अन्तर्गत प्रान्तीय खण्ड की रू. 2826.20 लाख लागत की 18 एवं निर्माण खण्ड-1 की रू. 7081.55 लाख लागत की 27 कुल रू. 9943.75 लाख लागत की 45 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा प्रान्तीय खण्ड की रू. 2164.09 लाख लागत की 14 एवं निर्माण खण्ड-1 की रू.

 7174.58 लाख लागत की 69 कुल रू. 9938.67 लाख लागत की 83 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस प्रकार कुल रू. 19282.42 लाख लागत की 199.24 कि.मी. लम्बाई की 128 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। 
इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल के सुझाव पर नगर को जाम की समस्या से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य द्वारा किसान डिग्री कालेज से डिगिहा चौराहे तक मार्ग का चौड़ीकरण एवं डिवाइडर निर्माण तथा श्री परशुराम चौक (डीएम तिराहा) से शेखदहीर की ओर जाने मार्ग का चौड़ीकरण कराये जाने की घोषणा की।
श्री गुल्लाबीर देवी मन्दिर बहराइच में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान श्री मौर्य ने प्रान्तीय खण्ड अन्तर्गत रू. 1120.75 लाख की लागत के तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) को जिला मुख्यालय से 02 लेन मार्ग से जोड़ने हेतु गायघाट-कतर्नियाघाट-कौड़ियालाघाट-मोतीपुर (निघासन पलिया मार्ग) के चौड़ीकारण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, रू. 1054.64 लाख की लागत केे ब्लाक महसी को जनपद से 02 लेन मार्ग से जोड़ने हेतु रमपुरवा-शिवपुर-इमामगंज-नानपारा मार्ग के कि.मी. 10.00 से कि.मी. 15.00 के बीच चौड़ीकारण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, रू. 103.26 लाख की लागत के लालपुर मीरामऊ सं. मार्ग, रू. 94.76 लाख की लागत से कोटिया स. मार्ग के आगे पण्डितपुरवा सं. मार्ग, रू. 71.31 लाख की लागत के सिकन्दरपुर से चन्दपईया डिहवा सं.मार्ग, रू. 51.22 लाख की लागत से फतना सं. मार्ग सहित कुल रू. 2862.20 लाख लागत की 18 परियोजनाओं को लोकार्पण किया गया। 
इसी प्रकार निर्माण खण्ड-1 अन्तर्गत रू. 2510.90 लाख की लागत के हुज़ूरपुर-जगदीशपुर मार्ग के चौड़ीकारण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, रू. 1076.25 लाख लागत के इकौना-विशेश्वरगंज-गंगाजमुनी के कि.मी. 15.00 से कि.मी. 35.00 तक पुर्ननिर्माण कार्य, रू. 369.76 लाख की लागत के हरिहरपुर सं. मार्ग, रू. 258.41 लाख लागत के एन.एच. 927 के कि.मी. 56 से गोड़हिया नं.-4 से रवली हिन्दुपुरवा सं.मा. से ग्राम सोहरास में भकोसा नाले पर लघु सेतु पहुॅच मार्ग, रू. 266.11 लाख की लागत के छोटकी भैंसाही से भाटीकुण्डा के बीच चन्दहा नाले पर लघु सेतु पहुॅच मार्ग, रू. 259.89 लाख की लागत के गोड़ियनपुरवा एवं भाटीकुण्डा के बीच चन्दहा नाले पर लघु सेतु पहुॅच मार्ग, रू. 178.72 लाख की लागत के कोडरी चौराहे से धर्मपुर सं.मार्ग सहित कुल रू. 7081.55 लाख लागत की 27 परियोजनाओं को लोकार्पण किया गया।
इसके अलावा प्रान्तीय खण्ड अन्तर्गत रू. 676.02 लाख लागत के ग्राम टेपरी से शुक्लनपुरवा तक स.मार्ग, रू. 390.95 लाख लागत के बलवापुर सं.मार्ग से उदवापुर तक सं.मार्ग, रू. 225.69 लाख लागत के रामपुर धोबियाहार-वैवाही मार्ग के कि.मी. 20.00 से लोनियनपुरवा सं.मार्ग, रू. 149.77 लाख लागत के रामपुर धोबियाहार-वैवाही मार्ग के कि.मी. 13.00 से चयनपुरवा सं.मार्ग,  रू. 104.40 लाख लागत के अहिरनपुरवा सं.मार्ग, रू. 102.72 लाख लागत के खरखट्टनपुरवा के कि.मी. 02.00 पर स्पान लघु सेतु व पहुॅच मार्ग, रू. 74.55 लाख लागत के टेपरहा (टेपरा) सं.मार्ग, रू. 70.34 लाख लागत के धर्मकुण्डा सं.मार्ग, रू. 67.12 लाख लागत के निबिया गौढ़ी सं.मार्ग सहित कुल रू. 2164.09 लाख लागत की 14 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
इसके अतिरिक्त निर्माण खण्ड-1 अन्तर्गत रू. 373.27 लाख लागत के सुखिया नाला पर रसूलपुर घाट पर आरसीसी लघु सेतु, पहुॅच मार्ग व सुरक्षात्मक कार्य, रू. 359.10 लाख लागत के क्वानी नदी पर आरसीसी लघु सेतु व पहुॅच मार्ग, रू. 325.12 लाख लागत के पुरैना मुण्डेरवा सड़क नहर पटरी से मोक्षद्वार सं.मार्ग, रू. 230.89 लाख लागत के जयसिंहपुर स.मार्ग, रू. 215.10 लाख लागत के झुकिया मार्ग से अहिरनपुरवा व चहलवा ग्राम सं.मार्ग, रू. 210.11 लाख लागत के लोहारनपुरवा व नयापुरवा सं.मार्ग, रू. 146.05 लाख लागत के जंगीघाट सं.मार्ग, रू. 131.94 लाख लागत के घरूआ ग्राम सं.मार्ग, रू. 127.60 लाख लागत के सुमेरपुर सं.मार्ग, रू. 126.19 लागत के हिन्दूपुरवा के निकट भकोसा नाले पर आरसीसी लघु सेतु व पहुॅच मार्ग, रू. 121.48 लाख लागत के नरकुला से सुवागाड़ा सं.मार्ग सहित कुल रू. 7174.58 लाख लागत की 69 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी के सुरेश्वर सिंह, सदर की श्रीमती अनुपमा जायसवाल, बलहा की श्रीमती सरोज सोनकर, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के प्रतिनिधि गौरव वर्मा, भाजपा जिला प्रभारी नीरज सिंह, पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी, अपर जिलाधिकारी मनोज, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, डिप्टी कलेक्टर सुभाष सिंह धामी, पी.डी. डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय कुमार द्विवेदी व नानपारा के डॉ. जंग बहादुर यादव सहित अन्य अधिकारी, बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व मण्डल के व्यापारीगण तथा आमजन मौजूद रहे। 
                     :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक 23 नवम्बर को 
बहराइच 22 नवम्बर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत जनपद में संचालित महत्वपूर्ण गतिविधियों की समीक्षा हेतु 23 नवम्बर 2021 को अपरान्ह 04ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक आहूत की गयी है। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से ससमय बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है। 
                     :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
पुनरीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक 24 नवम्बर को
बहराइच 22 नवम्बर। लीड बैंक प्रबन्धक ने बताया कि 24 नवम्बर 2021 को अपरान्ह 04ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार बहराइच में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षा समिति/जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी सम्बन्धित से ससमय बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की है।
                        :ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः
जिला योजना समिति की बैठक 26 नवम्बर को 
बहराइच 22 नवम्बर। जिला योजना वर्ष 2021-22 की कार्ययोजना के अनुमोदन हेतु 26 नवम्बर 2021 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से विकास भवन सभागार में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग/जनपद प्रभारी मंत्री श्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गयी है। 
यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी/सचिव, जिला योजना समिति कविता मीना ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को अपने विभाग की वर्ष 2021-21 में कराये गये कार्यो की प्रगति रिपोर्ट तथा जिला योजना वर्ष 2021-22 के लिए प्रस्तावित योजनावार वित्तीय परिव्यय एवं भौतिक लक्ष्यों के विवरण के साथ बैठक में स्वयं प्रतिभाग करने के निर्देश दिये गये हैं। 
         

إرسال تعليق

أحدث أقدم