रिपोर्ट -केके गुप्ता
*कार्यकर्ता बूथ कमेटी का करें जल्द से जल्द गठन -मोहम्मद* *वसीम जिलाध्यक्ष प्रसपा बहराइच*
आज बहराइच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहम्मद वसीम ने की,और संचालन मौलाना मोहसिन रजा ने किया ,इस बैठक में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई ,और संगठन के साथ -साथ बूथ कमेटी का गठन करने का आह्वान किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मोहम्मद वसीम ने कहा कि संगठन को हम प्राथमिकता के तौर पर मजबूत करें और जिस तरह से उत्तर प्रदेश की सरकार काम कर रही हैं, इस सरकार के भ्रष्ट नीतियों को जनता के बीच में उजागर करें ।इस सरकार मे सभी वर्ग के लोग परेशान हैं चाहे वह किसान, नौजवान, मुसलमान, महिला ,सभी वर्ग के लोगों का इस सरकार से त्रस्त है और जिलाध्यक्ष मोहम्मद वसीम ने कहा कि इस सरकार मे किसानों को अपना धान का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान बुरी तरीके से परेशान है ।
इस बैठक में जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मौलाना मोहसिन रजा ने कहा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करें और बूथ कमेटी का जल्द से जल्द गठन करें।
इस बैठक में डॉ वेद प्रकाश यादव जिला महासचिव, शकील अहमद जिला सोशल मीडिया प्रभारी, वकार मेकरानी जिला अध्यक्ष व्यापार सभा, साबिर अली राणा जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा ,नासिर हुसैन जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, ओम प्रकाश पासवान जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति, रोशनी खान जिलाध्यक्ष महिला सभा ,इरफान अहमद विधानसभा अध्यक्ष कैसरगंज लोहिया वाहिनी, अफ्फान सलमानी विधानसभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मटेरा ,इसरार अहमद विधानसभा अध्यक्ष लोहिया वाहिनी मटेरा,रेहान खान ,आदि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।।
*मोहम्मद वसीम*
जिलाध्यक्ष प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बहराइच
Tags
बहराइच