संवाददाता डॉक्टर सोनी शर्मा लखनऊ
उन्नाव यूपी -मिलेगा न्याय या प्रार्थी को करना पडेगा आत्मदाह??
भ्रष्ट लेखपाल सोनिक आशीष श्रीवास्तव पर अभी तक कार्यवाही क्यो नही?? लेखपाल जमीन पर कब्जा दिलवाने के नाम पर माँग रहा है २ लाख रुपये। लेखपाल अधिकारियों को कर रहा है गुमराह।
पत्रकार की जमीन से कब हटेगा अबैध कब्जा, क्या उन्नाव तहसील प्रशासन पर होगी कार्यवाही?
उन्नाव ।जिला प्रशासन उन्नाव शासन के आदेशो की उड़ा रहा है धज्जियां। योगी सरकार के आदेशों की उन्नाव तहसील खुलेआम उड़ा रहा धज्जिया जय हो राम राज की ।
राम नरेश त्रिवेदी एक सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार हैं प्रार्थी की भूमि संख्या ४५२ रक्बा १बीघा २विसुवा ६ विस्वांसी स्थित ग्राम सोनिक परगना हड़हा तहसील व जिला उन्नाव में है। जिसमे सह खातेदार दुर्गा सिंह व सुशीला सिंह की भूमि प्रार्थी की भूमि के पीछे है जिसका उनके बैनामे में उल्लेख भी है। प्रार्थी की भूमि को बैनामे में उल्लेख चौहद्दी के आधार पर कब्जा दिलवाया जाय। जब प्रार्थी अपनी जमीन पर जाता है तब सहखातेदार एवं उनके पुत्र द्बारा प्रार्थी की हत्या करवाने की धमकी एवं गाली गलौज करते हुए जमीन से चले जाने को कहा जाता हैं क्योंकि दुर्गा सिंह उसी गाँव की है इसलिए वो अपनी गुन्डयी के बल पर प्राथी की भूमि पर जबरिया कब्जा करना चाहती हैं। प्रार्थी को बैनामे में लिखी चौहद्दी के आधार पर भूमि पर कब्ज़ा दिलाया जाय। जिससे उत्पन्न विवाद समाप्त हो। प्रार्थी ने क्षेत्रीय लेखपाल आशीष श्रीवास्तव एवं सक्षम अधिकारियों से कई बार नपाई कराने के लिए अनुरोध भी किया परंतु लेखपाल ने टाल मटोल करके टाल दिया। लेखपाल क्षेत्रीय लोगों से मिले हुए हैं। प्रार्थी ने जिला अधिकारी उन्नाव को दिनाँक १२/३/२१,पुलिस अधीक्षक उन्नाव को दिनाँक १३/३/२१ को रजिस्टर्ड डाक द्बारा प्रार्थना पत्र भेजा मा. मुख्यमंत्री जी को १५/३/२१,पुलिस अधीक्षक उन्नाव,०६/८/२१, जिला अधिकारी उन्नाव को ०९/८/२१को रजिस्टर्ड डाक द्बारा प्रार्थना पत्र भेजा। जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री जी को १४/८/२१ को भेजा। मा. मुख्यमंत्री जी को दिनाँक १६/८/२१ को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजा। अपर मुख्यसचिव उ. प्र. शासन लखनऊ को दिनाँक १६/८/२१ को प्रार्थना पत्र भेजा। पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ को दिनाँक ०७/९/२१ को ब्यक्तिगत भेटकर प्रार्थना पत्र दिया। समाधान दिवस दिनाँक ०९/१०/२१ को थाना दही मे प्रार्थना पत्र क्षेत्राधिकारी उन्नाव को ब्यक्तिगत भेटकर प्रार्थना पत्र दिया। नायबतहसीलदार बिछिया दिनाँक ११/१०/२१को ग्राम सोनिक मौके पर लेखपाल आशीष श्रीवास्तव कानूनगो जितेन्द़ द्विवेदी के साथ मौके पर गयी लेकिन सिर्फ खानापूर्ति करके १०मिनट मे वापस आ गयी। प्रार्थी ने दिनाँक १३/१०/२१को जिलाधिकारी उन्नाव को पुनः प्रार्थना पत्र मिलकर दिया। लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई जिससे अबैध कब्जेदारो के हौसले बुलंद है। प्रार्थी द्बारा दर्जनो प्रार्थना पत्र देने के बावजूद आज तक विपक्षी गणो के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं होना ये दर्शाता हैं कि तहसील प्रशासन उन्नाव के कुछ कर्मचारी विपक्षियो से मिले हुए हैं और वह नहीं चाहते हैं कि प्रार्थी को न्याय मिल सके। अभी तक जबरिया कब्जा करने वालों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई है जबकि प्रार्थी लगातार एफ आई आर दर्ज करने की मांग कर रहा है। जिससे प्रतीत होता है कि विपक्षी गण एवं प्रशासन के कुछ कर्मचारी प्रार्थी की हत्या भी करवाने का षडयंत्र रच चुके हैं। यदि यथाशीघ्र इस विवाद को नहीं सुलझाया गया तो प्रार्थी एवं प्रार्थी के परिवार के साथ किसी भी प्रकार की हनहोनी हो सकती हैं। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व ब्यक्तिगत रूप से तहसील प्रशासन उन्नाव, दुर्गा सिंह एवं सुशीला सिंह के परिवारीजनो तथा दही थानाध्यक्ष पर होगा। दर्जनो प्रार्थना पत्र देने के बावजूद प्रार्थी को अभी तक न्याय नहीं मिला है। प्रार्थी की भूमि से कब्जा हटवाकर प्रार्थी को भूमि पर कब्जा दिलवाया जाय तथा दोषी ब्यक्तियो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए तथा प्रार्थी की भूमि पर अब तक फसल काटने वालो से मुवावजा दिलवाया जाय।
पीड़ित को कब मिलेगा न्याय?