प्रतापगढ़ -प्रमोद तिवारी ने मुलायम सिंह को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, दो दिग्गजों के सुखद मिलन पर खिल उठे चेहरे

डॉक्टर आर आर पांडे उप संपादक

प्रमोद तिवारी ने मुलायम सिंह को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, दो दिग्गजों के सुखद मिलन पर खिल उठे चेहरे*
**************************************************
 *सपा संरक्षक को जन्मदिन पर बधाई देते प्रसन्न मुद्रा में प्रमोद तिवारी व मुलायम सिंह यादव*
**************************************************
प्रतापगढ़, केन्द्रीय कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने सोमवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षामंत्री तथा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को देश की धर्मनिरपेक्ष राजनीति को मजबूत बनाये रखने में
 जारी योगदान की सराहना की है। सोमवार को मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए प्रमोद तिवारी ने उनके शतायु होने की कामना की। प्रमोद तिवारी के मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की उनसे मिलकर बधाई को लेकर अभिभूत मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रमोद तिवारी उनके सबसे पुराने दोस्त है। मुलायम सिंह यादव ने खुले मन से लोगों के बीच यह भी बयां किया कि प्रमोद तिवारी ने प्रदेश में एक धर्मनिरपेक्ष मजबूत सरकार के गठन में उनके नेतृत्व में दो बार बनी सरकार के भी मददगार रहे है। भावुक मुलायम सिंह यादव ने अपने जन्मदिन पर प्रमोद तिवारी के प्रति आत्मीयता का बखान करते हुए कहा कि इसके बावजूद भी कभी प्रमोद तिवारी ने उनके मुख्यमंत्रित्व काल में सार्वजनिक विकास के क्षेत्र में योगदान के अलावा उनसे अपने लिए कुछ भी नहीं मांगा। प्रमोद के मुलायम सिंह यादव को प्रदेश की राजधानी के मुख्यालय पर श्री यादव के विक्रमादित्य मार्ग पहुंचकर  जन्मदिन की बधाई की जानकारी यहां होने पर दोनो नेताओं के समर्थकों के चेहरे पर खुशी भी झलकी दिखी। मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने यहां बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में कार्यकाल में प्रमोद तिवारी के अनुरोध पर रामपुर खास के विकास में कई योजनाओं की मंजूरी मिलने को लेकर भी मुलायम और प्रमोद तिवारी के निजी तौर पर प्रगाढ रिश्ते की लम्बी दास्तां पर क्षेत्रीय लोगों को भी गर्व की अनुभूति हुआ करती है।

إرسال تعليق

أحدث أقدم