इकौना यूपी-विवाहिता महिला की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रिपोर्ट- के के गुप्ता के साथ धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

इकौना -- थाना इकौना ग्राम दीननामगढ़ साकलदिपी पुरवा में विवाहिता महिला की बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । सूचना पाकर मायके वालों ने मृतका के ससुराल में पहुंचकर घटना के संबंध में पूछताछ कर थाना इकौना की पुलिस को सूचना दी गई । पति सहित तीनो भाई व महिलाए फरार हो गये है । मौके पर मृतका की सास मिली है । प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र राय हमराह पुलिस टीम व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे के अंदर बेड एवं शव के गले मे काला निशान देखकर जांच की गई । जनपद बहराइच थाना विशेश्वरगंज चौकी धनुही ग्राम तेंदुआ कबीर निवासी  हरीशचंद्र पाठक की लडकी सुधादेवी लगभग 30 वर्ष का विवाह थाना इकौना ग्राम दीननामगढ 
 साकलदिपी पुरवा निवासी रामानंद मिस्र के पुत्र एडवोकेट दिलीप कुमार मिश्रा उम्र लगभग 35 वर्ष के साथ विवाह बारह वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ था । परिवार में दोनो खुशी खुशी रहते चले आ रहे थे । मृतका के  जन्मे पुत्र मयंक उम्र लगभग 7 वर्ष माता पिता के साथ कमरे में सो रहा था । बीती रात को कमरे मे मयंक ने विवाद होने की जानकारी से इंकार कर रहा है । सो रहे मयंक टीन सेड से अलग दूसरे कमरे में परिवारिक विवाद के चलते पति पत्नी के बीच कुछ कहासुनी होने के कारण पति दिलीप कुमार ने अपनी पत्नी सुधा उम्र लगभग 30 वर्ष लगभग पति ने मारपीट कर हत्या कर दी गई । घटना की सूचना पाकर मृतका के मायके से पंहुँचे भाई  नींल चंन्द्र पाठक पुत्र हरीश चंद्र पाठक की माता एवं गांव के तमाम सगे संबंधी रिश्तेदार व बहन ने मौके पर पहुंचकर मृतका की गले में काले निशान देखकर बेल्ट एवं दुपट्टा से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है । मृतका की मां ने भी बताया की शादी के बाद से मेरी लड़की सुधा घर पर ठीक-ठाक से रह रही थी । लेकिन इधर कुछ दिनों से दमाद दिलीप कुमार मिश्र मारपीट कर लडकी को उत्पीडिन करके परेशान करते थे । जिसके चलते बीती रात को मेरी लड़की को वेल्ट व दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दी गई । घटना की सूचना मायके वालों ने थाना इकौना पर जरिए मोबाइल सूचना दी गई । मौके पर प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार राय ,वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम शेखर मिश्रा, जीत बंधन ,साहिल हमराह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर  मृतका के शव की जांच पड़ताल कर उसके कमरे में भी जाकर गहन छानबीन कर जांच की गई । प्रभारी निरीछक ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर टेक्निकल जांच पड़ताल कराई गई है । मृतक विवाहिता की शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा कराकर मायके वालों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है ।

إرسال تعليق

أحدث أقدم