पत्रकार महादेव प्रसाद मौर्य को गोण्डा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया ,द जर्नलिस्ट एसोसिएशन

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार /


गोण्डा - द जर्नलिस्ट एसोसिएशन (पत्रकार संघ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव ने क्षेत्र के कर्नलगंज निवासी निडर, निष्पक्ष एवं कर्मठ पत्रकार महादेव प्रसाद मौर्य को गोण्डा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे यह आशा की जाती है कि वे उन लक्ष्यों और उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे जिनके लिए इस संगठन की स्थापना की गई है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री मौर्य ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि ये पत्रकार जिले में नई शुरुआत के साथ संगठन को मजबूत करने का


 काम करेंगे. मौर्य ने कहा कि सभी पत्रकार साथियों को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र होकर पत्रकारिता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी साथी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उसे न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। अगर कवरेज के दौरान किसी पत्रकार को कोई

 परेशानी आती है तो हमारी संस्था पीड़ित पत्रकार की मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने पत्रकारों से अपनी पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने की अपील की और उनका साहस बढ़ाया और कहा कि सभी साथी पत्रकारों को एक साथ मिलकर काम करना चाहिए और आपस में भेदभाव नहीं करना चाहिए। यह भी कहा कि अगर पीड़ित पत्रकार किसी भी संगठन से है, अगर वह पत्रकार है तो हम उसका समर्थन करेंगे और हमारा संगठन उसके साथ खड़ा होगा और उसकी मदद करेगा। श्री मौर्य ने कहा कि इस जिले की कार्यकारिणी का गठन भी शीघ्र किया जायेगा। उनके जिला बनने पर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सिंह, अजीत प्रताप दीक्षित, पंकज मिश्र, बैजनाथ अवस्थी, गुलरेज खान, रजनीकांत तिवारी, पवनदेव सिंह, महेश गोस्वामी, अभय प्रताप सिंह, भूपेन्द्र तिवारी, अनुराग मिश्र, वीरेंद्र तिवारी, रामबाबू पांडे एडवोकेट, जीतलाल गोस्वामी अध्यक्ष एडवोकेट, सुधीर पांडे, अंकज मिश्रा, मोहम्मद कैफ, सरताज अहमद, शिवमंगल मौर्य एडवोकेट, अनिल शुक्ला, शिव आशीष गोस्वामी, राजीव मोदनवाल एडवोकेट, अजय श्रीवास्तव समाजसेवी, दिलीप गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, उबैदुर्रहमान, खालिद खान, विनोद भट्ट समेत कई लोगों ने खुशी जाहिर की है।

إرسال تعليق

أحدث أقدم