गोंडा: करनैलगंज क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण का सनसनीखेज मामला, तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जिला संवाददाता - वीरेन्द्र कुमार /


गोंडा: करनैलगंज क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण का सनसनीखेज मामला, तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गोंडा। जनपद के करनैलगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार, करनैलगंज क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय नाबालिग बालिका 25 अगस्त की रात अपने परिजनों के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। आधी रात के बाद परिजन जब जागे तो लड़की अपने स्थान से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने लालेमऊ गांव के रहने वाले तीन युवकों पर बालिका के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएनएस की धारा 137(2) के तहत तीनों नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बालिका की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही अपहृत बालिका को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

إرسال تعليق

أحدث أقدم