परसपुर करनैलगंज -चरौहा पूरे शुक्ला गांव में चल रही नव दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में भक्त हुए भावविभोर

जिला संवाददाता - वीरेन्द्र कुमार/
Mo - 9621040845

गोण्डा में भागवत कथा का भव्य आयोजन, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

चरौहा पूरे शुक्ला गांव में चल रही नव दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में भक्त हुए भावविभोर

करनैलगंज (गोंडा)।
परसपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा चरौहा पूरे शुक्ला में इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। यहां नव दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कथा वाचक भागवत भूषण
 अखिलेशाचार्य जी महाराज अयोध्या धाम के द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सुदामा-कृष्ण चरित्र, राजा परीक्षित मोक्ष जैसे प्रसंगों का दिव्य और भावनात्मक वर्णन किया जा रहा है।
मुख्य यजमान श्रीमती राजकुमारी शुक्ला एवं श्री श्याम बिहारी शुक्ला हैं, जिन्होंने कथा के सफल आयोजन के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्तजन कथा सुनकर भावविभोर हो रहे हैं और “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों में योगेश कुमार शुक्ला (प्रबंधक, मेरीडियन अकादमी परसपुर), दिनेश कुमार शुक्ला भारतीय सेना परसपुर, विजय कुमार शुक्ला (प्रबंधक, ब्राइट मेरीडियन अकादमी कर्नलगंज, राजमणि शुक्ला, कैलाश नाथ शुक्ला, प्रेमनाथ, अरुण कुमार, रवि शंकर, सुशील, सुभाष आदि लोग उपस्थित रहे।
प्रत्येक दिवस कथा के उपरांत भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक कार्यक्रम के चलते पूरे क्षेत्र में आस्था और आध्यात्मिकता का वातावरण व्याप्त है।

إرسال تعليق

أحدث أقدم