नवनियुक्त शिक्षकों के पुलिस सत्यापन यथाशीघ्र भेजे जाएं :- यूटा



   *रिपोर्ट // वीरेन्द्र कुमार*

गोण्डा। 69000 सहायक शिक्षक भर्ती के प्रथम बैच के नवनियुक्त शिक्षक पिछले चार माह से वेतन की आस लगाए बैठे हैं और अब तक उनका वेतन जारी नही हो सका है, कारण पुलिस सत्यापन का बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय न पहुँच पाना। इस संदर्भ में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा की गोण्डा इकाई ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय से बात की तो जानकारी मिली की पुलिस सत्यापन बीते माह पुलिस अधीक्षक कार्यालय को भेजा जा चुका है आते हीं सभी नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन जारी कर दिया जायेगा। 
जिसपर यूटा की गोण्डा इकाई ने आज अपर पुलिस अधीक्षक से मिलकर उक्त समस्या से अवगत कराया और जल्द से जल्द पुलिस सत्यापन विभाग को प्रेषित करने की मांग की। इस पूरे मामले को अपर पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि सभी थानों को तत्काल सूचना दे दी गयी है एक सप्ताह के भीतर सभी नवनियुक्त शिक्षकों का पुलिस सत्यापन भेज दिया जायेगा।

इस अवसर पर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह, जितेंद्र तिवारी कोषाध्यक्ष रुपईडीह, रवि कुमार सिंह ब्लॉक संयोजक कटरा बाजार, सूरज सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष रुपईडीह, ओम प्रकाश, नवीन चंद्र, अरुण मिश्र सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

إرسال تعليق

أحدث أقدم