गोंडा यूपी-नन्दिनी नगर में गुरुवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय कुश्ती के सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप का उद्धाटन समारोह मध्याह्न एक बजे होगा

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार

नबाबगंज। नन्दिनी नगर में गुरुवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय कुश्ती के सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप का उद्धाटन समारोह मध्याह्न एक बजे होगा। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रवि प्रताप सिंह ध्वजारोहण कर चैम्पियनशिप का आगाज करेंगे।
प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुषों के ग्रीको रोमन शैली के सभी दस भार वर्गो तथा महिलाओं में दो भार वर्गों में पहले राउंड से फाइनल तक के मुकाबले कराए जाएंगे । कुश्ती के मुकाबले चार मैटो पर संचालित होंगे। कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बृज भूषण शरण सिंह के देखरेख में टीम नन्दिनी द्वारा मेजबानी की पूरी तैयारी कर ली गई है। प्रतियोगिता में शिरकत के लिए 26 राज्य समेत सेना और रेलवे की टीम नन्दिनी पहुंच गई है। इनमें साक्षी मलिक, गीता फोगाट, संगीता फोगाट, निशा, रवि दहिया , बजरंग पूनिया के नाम प्रमुख है।/ हलधर मऊ चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नेहा सिंह पत्नी धनु धर्मेंद्र सिंह/ भी  शामिल रहेंगे

1 टिप्पणियाँ

और नया पुराने