रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार /
गोण्डा। बुधवार को गोंडा-लखनऊ हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती पार्सल वाहन में अचानक आग लग गई। घटना एलएनटी प्लांट से आगे राजपुर गांव के सामने की बताई जा रही है। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा।
जानकारी के मुताबिक, पार्सल वाहन लखनऊ की ओर जा रहा था। तभी अचानक वाहन के इंजन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग भड़क गई। चालक और (कालिंजर) ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक वाहन पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।
गनीमत यह रही कि आग लगने के समय वाहन में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और आग बुझाने में सहयोग किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर चालक ने समय पर गाड़ी नहीं रोकी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।